Breaking News

पटना के टोयोटा शोरूम में 9 लाख की ड’कैती:विरोध करने पर एक गार्ड को चा’कुओं से गोद डाला

पटना सिटी के मालसलामी थाना अंतर्गत बुधवार की अहले सुबह डकैतों के एक गिरोह ने टोयोटा शोरूम घुसकर भीषण डकैती को अंजाम दिया। इस क्रम में डकैतों ने 9 लाख कैश लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर डकैतों ने शोरूम के एक गांठ को चाकुओं से गोद डाला जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।जबकि दूसरे गार्ड को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया और जमकर उसकी पिटाई की। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मालसलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धा टोयोटा शोरूम में बुधवार की अहले सुबह डकैतों का एक गिरोह शोरूम में घुसने का प्रयास किया। शोरूम में दो गार्ड थे। दाखिल होने में डकैत सफल भी हो गया। इस दौरान शोरूम के गार्ड मनोरंजन कुमार जो नाइट गस्ती में थे उनका पाला डकैतों से पड़ गया। उसी दौरान गार्ड और डकैतों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद डकैतों ने मिलकर एक गार्ड को पहले रस्सी से बांध दिया। वही दूसरा गार्ड दिलीप कुमार को हथियार के बल पर काबू किया।

डकैतों ने गार्ड से शोरूम की चाबी देने का दबाव बनाने लगे जिसका विरोध गार्ड मनोरंजन कुमार ने किया। विरोध करने पर डकैतों ने गार्ड मनोरंजन कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। डकैतों ने गार्ड मनोरंजन कुमार (42)को इतना बार चाकू मारा की मनोरंजन का पेट का आत बाहर निकल आया। खून के अधिक रिसाव के कारण गार्ड मनोरंजन की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मालसलामी थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक गार्ड मनोरंजन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.