Breaking News

भागलपुर में पोखर में डूबकर युवक की मौत:कल शाम में घर से ताजिया जुलूस में शामिल होने निकला था, सुबह मिली मौत की खबर

भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मौलाना चक निवासी मोहम्मद शमीम के 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तारिक का शाहजंगी मेला मैदान स्थित पोखर में डूबने से मौत हो गई। परिजनों को किशोर का शव भागलपुर के मायागंज अस्पताल में मिला । वही घटना को लेकर मृतक किशोर युवक तारिक के भाई जीशान ने बताया कि मोहम्मद तारिक कल मंगलवार की शाम 3 बजे घर से तजिया जुलूस के लिए निकला था।

देर रात घर वापस नही लौटने पर काफी खोजबीन किया कुछ अतापता नही चला। जब आज बुधवार को सुबह परिजनों ने हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी मेला मैदान में खोजने के लिए गए तो वहां ड्यूटी पर तैनात एम्बुलेंस चालक ने बताया कि युवक की मौत हो गई है। अज्ञात शव मायागंज अस्पताल में है। जहां परिजनों ने जाकर देखा तो युवक की शव पड़ा हुआ था मौत कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं है ।

वही घटना को लेकर हबीबपुर थाना इंस्पेक्टर कृपा सागर ने बताया कि कल शाम एक अज्ञात युवक को शाहजंगी मेला मैदान स्थित पोखर में डूबते हुए लोगों ने देखा था जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम ओर स्थानीय गोताखोरों के दुवारा उसे पोखर निकाल कर एम्बुलेंस से मायागंज अस्पताल भेजा गया था जो पोखर में डूबने से मौत हुई है।

कल से लेकर आज सुबह 10 बजे तक युवक की पहचान नही हो सकी थी और अब परिजनों ने मृतक की पहचान कर लिया है अब अग्रिम करवाई की जाएगी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।वही घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.