आध्यात्मिक जिले बक्सर में एक बार फिर लाइट एंड साउंड घर रावण के ठहाके से गूंजेंगे , पर्यटन विभाग के पहल पर दशकों से खण्डर का दंश झेल रहे लाइट एंड साउंड घर का फिर से अच्छे दिन आने वाले है। एक बार फिर से लोग वहां बैठ कर लाइट एंड साउंड के माध्यम से रथों की गड़गड़ाहट के साथ राम रावण युद्ध मे टकराती तलवारों की आवाज सुन सकेंगे ।पर्यटन विभाग द्वारा तैयार यह लाईट एंड साउंड घर वर्षों से उपेक्षित था।लेकिन इस बार रामायण सर्किट में शामिल होने के कारण बहुत जल्द इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
इसे पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की योजना के तहत वर्ष 1988में निर्माण भारत पर्यटन विकास निगम लिमिटेड व राज्य सरकार ने संयुक्त रुप से कराया था। उसी साल 18 अप्रैल को राज्य के मुख्य मंत्री बिंदेश्वरी दुबे ने उद्घाटन किया। इसमें रामायण से संबंधित घटानाओं को ध्वनि व लाइट के माध्यम से दिखाया जाता था।लोग यहाँ बैठ कर दो पल सकून लेते थे।उस समय यह भारत का दूसरा लाइट एंड साउंड घर था।लेकिन कुछ कुछ वर्षों बाद ही साउंड सिस्टम में खराबी आई और फिर उसे ठीक ही नही किया गया और यह अनदेखी के कारण धीरे धीरे खंडहर में तब्दील हो गया।
लाइट एंड साउंड पर खर्च होंगे 7 करोड़ 50 लाख
रामायण सर्किट में शामिल होने के बाद बक्सर के लाइट एंड साउंड के भी दिन बहुरेंगे। यहां सात करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। परिसर के चहारदीवारी व सौन्दर्यीकरण पर 2 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किये जाने का प्रस्ताव है। गौरतलब है कि वर्ष 1988 में पर्यटन विभाग ने ही लाइट इन साउंड का निर्माण कराया था। तब यह देश का दूसरा लाइट एंड साउण्ड था। जिसमें लाइट व साउंड के माध्यम से रामायण के प्रसंगों का जीवंत प्रसारण होता था।
1.5 रुपये की लगती थी टिकट
बता दें जब लाइट एंड साउंड बक्सर में तैयार हुआ था तब बक्सर में घर घर मनोरजन के साधन के नाम पर टीवी और मोबाइल नही थी।उस वक्त यहां एक हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था थी।अंदर प्रवेश के लिए लोगों को टिकट कटाना पड़ता था। जिसकी कीमत 1.5रुपये थी।शो देखने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती थी।सरकार को अच्छा-खासा राजस्व मिलता था।लेकिन बनने के दो साल बाद ही जब लाइट बल्ब और ध्वनी बॉक्स खराब हुआ तो शो बंद हो गया। जो कि अभी तक बन्द है।लेकिन अब बहुत जल्द इसको दुबारा तैयार किया जाएगा।



Comment here