बिहार के सभी हिस्से में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ रेखा जैसलमेर, कोटा, दुर्ग, ओडिसा, आंध्रप्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
वही पर चक्रवाती हवा का प्रभाव बिहार और पश्चिम उत्तर प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्र में बना हुआ है और 10 से 12 किलोमीटर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा का प्रभाव बिहार के सभी हिस्से में है। जिसकी वजह से बिहार के उत्तरी हिस्से में मध्य दर्जे की बारिश के साथ ही दक्षिण हिस्से हल्की बारिश के आसार है। हालांकि, नौ अगस्त को बिहार में मानसून में बदलाव होने के आसार है। इस दौरान बिहार ऊपरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव होगा।
72 घंटे के बाद एक बार फिर से मानसून सक्रिय
पटना में 72 घंटे के बाद फिर से मानसून सक्रिय हुआ है। बीते 24 घंटे के दौरान 32 एमएम बारिश हुई। रविवार को पूरे दिन धूप-छांव की स्थिति बनी रही। शाम होते हुए आसमान पर हल्के बादल छा गए। कई स्थानों पर बारिश हुई। पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को बारिश के आसार हैं।



Leave a Reply