Breaking News

जहानाबाद में उत्पाद विभाग की बड़ी का’र्रवाई:एक दिन में अभियान चलाकर 47 शराबी और शराब माफिया को किया गिरफ्तार

जहानाबाद उत्पाद विभाग द्वारा शनिवार की रात्रि शराब माफिया एवं शराबियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जिसमें 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 41 पुरुष एवं छह महिला भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 31 शराबी को गिरफ्तार किया गया है। एवं 16 शराब कारोबारी में पकड़ा गया है।/

उत्पाद अधीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि या अभियान अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर शनिवार को पूरे जिले में शराब माफिया एवं शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए राजगीर से मद्य निषेध विभाग के 50 प्रशिक्षु सिपाही एवं कई अवर निरीक्षक को बुलाया गया था। और शाम 7:00 बजे से रविवार की सुबह 8:00 बजे तक यह अभियान चलाया गया इस दौरान 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जहानाबाद जिले की विभिन्न जगहों पर छापामारी किया गया ।

शराबियों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से लोगों की जांच की गई जांच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि हुई उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत हुई है ।इसको देखते हुए जहानाबाद के उत्पाद विभाग काफी सक्रिय नजर आ रही है ।और शराब कारोबारियों एवं शराबियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर रही है।

इस अभियान से पूरे जिले में शराब माफियाओं एवं शराबियों में हड़कंप मच गया है उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब माफिया एवं शराबियों के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्रवाई है । एक साथ इतनी गिरफ्तारी होने से उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई एवं उपलब्धि मानी जा रही है लोगों का कहना है । अगर लगातार इस तरह की कार्रवाई होती रही तो शराबबंदी सफल होगा।।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.