जहानाबाद बाणवर स्थित पहाड़ी पर बाबा सिद्ध नाथ के मंदिर में सावन के अंतिम सोमवारी होने के कारण भक्तों की भारी भीड़ लगी है। सुबह से ही बाबा भोलेनाथ की दर्शन करने के लिए श्रद्धालु लंबी कतार में लगे रहे। ज्ञात हो कि जहानाबाद जिले के सबसे प्रसिद्ध बाणवर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्ध नाथ का मंदिर है। जो लगभग 3 किलोमीटर ऊंचाई पर पहाड़ के ऊपर स्थित है। जहां दूर-दूर से लोग बाबा को दर्शन करने के लिए श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर के पुजारी गुड्डू सिंह ने बताया कि सावन के आज अंतिम सोमवारी के कारण श्रद्धालुओं का भारी भीड़ लगा हुआ है।

लगभग 100000 श्रद्धालु का बाबा भोलेनाथ पर जल अभिषेक करने की संभावना व्यक्त की जा रही है। रविवार की रात्रि से ही श्रद्धालुओं का लंबी कतार लगी हुई है। भारी भीड़ होने के कारण पुलिस प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि जो भी सच्चे दिल से बाबा सिद्ध नाथ के पूजा करता है। और जो भी मनोकामना उनसे मांगता है उसे बाबा भोलेनाथ जरूर पूरे करते हैं। इसलिए इनका नाम सिद्धनाथ रखा हुआ है।
क्योंकि लोगों को काम को सिद्ध कर देते हैं। इसीलिए इनको सिद्धनाथ से भी लोग जानते हैं। सावन के पूरे महीने वहां भारी भीड़ लगती है। पुलिस प्रशासन का भी जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था किया गया है ।इस मेले पर व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वरीय पदाधिकारी भी नजर बनाए हुए रखते हैं।



Comment here