CM नीतीश कुमार आएंगे पश्चिम चंपारण:
बैद्यनाथ प्रसाद महतो की श्रद्धांजलि सह सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। इसके मद्देनजर दिवंगत सांसद के पैतृक गांव नौतन प्रखंड के पकडिय़ा बहोरनपुर में तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने वाल्मीकिनगर स्थित ङ्क्षसचाई विभाग और वन विभाग के गेस्ट हाउस को बुक कराया है। गुरुवार शाम तक बहोरनपुर गांव में एडीएम नंद किशोर साह, डीडीसी रवींंद्र प्रसाद सिंह, एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, एसडीओ विद्यानाथ पासवान समेत अन्य अधिकारी जुटे रहे।

एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि संस्कार भारती विद्यालय पकडिय़ा के पास हेलीपैड बना है। बहोरनपुर तक करीब तीन किमी में सुरक्षा बलों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। हेलीपैड की निगरानी सुरक्षाकर्मियों के आलावा सीसीटीवी से कराई जा रही है। वहीं, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि सीएम का आगमन सांसद स्व. बैद्यनाथ प्रसाद महतो की श्रद्धांजलि सभा को लेकर होगा। इसमें बिहार सरकार के कई मंत्री, विधायक व गण्यमान्य लोग भी रहेंगे।





Leave a Reply