Breaking News

बेतिया में मॉक ड्रिल के दौरान 12 बच्चे हुए बेहोश:सभी अस्पताल में भर्ती, स्कूल में फायरब्रिगेड की टीम कर रही थी मॉक ड्रिल

बेतिया नगर के संत जेवियर स्कूल में गुरुवार को आग लगने से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान करीब 12 बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों के अचानक बेहोश होते देख पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के प्रिंसिपल ने इसकी सूचना पदाधिकारियों व अभिभावकों को दी।

बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण एएसडीएम अनिल कुमार चिकित्सकों की टीम के साथ ही स्कूल में पहुंचे। आनन-फानन में बच्चों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार बच्चों में दूसरी से लेकर 10वीं के छात्र सामिल हैं। बताया जाता है कि अग्निशमन विभाग की ओर से इस स्कूल में मॉक ड्रिल कराए जा रहा था। इसके लिए बच्चों को स्कूल के फिल्ड में बैठाया गया था। मॉक ड्रिल के दौरान धूप में बैठने के कारण बच्चे बेहोश होकर गिरने लगे। बच्चों को बेहोश होता देख स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

क्या बोले प्रिंसिपल

स्कूल के प्रिंसिपल रिचर्ज डिसूजा ने बताया कि संभव है कि डिहाइड्रेशन के कारण बच्चे बेहोश हुए हो। जबकि, अग्निशमन विभाग के कर्मी राजू कुमार ने बताया कि बच्चे धूप में बैठे थे। कुछ बच्चों को भूख लग गई, जिस कारण ऐसी स्थिति आई। उन्होंने बताया कि अन्य स्कूलों में इसी तरह से मॉक ड्रिल कराया जाता है। लेकिन कहीं से कोई शिकायत नहीं होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.