Breaking News

गोपालगंज के थावे रेलवे स्टेशन पर मिला व्यक्ति का श’व:परिजनों ने जहर देकर ह’त्या करने की जताई आशंका

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के थावे रेलवे स्टेशन के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के गुरमाहाँ गांव निवासी वनीका प्रसाद के 50 वर्षीय बेटा दया प्रसाद के रूप की गई। फिलहाल सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक दया प्रसाद सोमवार की सुबह घर से गोपालगंज की ओर निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे थे काफी खोजबीन की गई लेकिन कही पता नहीं चल सका। आज उनका शव स्टेशन के पास मिला हैं। मृतक के बेटा ने बताया कि थावे रेलवे स्टेशन के पास एक शव पड़ा मिला जब मां और भाई देखने गया तो शव की पहचान हुई।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।मृतक के बेटे ने बताया कि मारपीट के मामले में पिछले 4 साल पहले मोतिहारी जेल और गोपालगंज चनावे जेल में बंद थे 19 जून को वह मोतिहारी जेल से रिहा होकर घर आए थे इसी दौरान साइकिल से वह गोपालगंज पैसे की व्यवस्था के लिए गए थे। लेकिन उनका शव मिला है। आशंका है कि उन्हें जहर पिलाकर हत्या की गई है ।फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.