रोहतास के डेहरी थाना क्षेत्र में कोयला डिपो के समीप अवैध बालू डंपिंग को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा सोमवार देर रात तक कार्रवाई की गई है। एसपी आशीष भारती ने बताया कि अवैध डंपिंग की सूचना पर एसडीएम समीर सौरभ और एसडीपीओ नवजोत सिम्मी की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए भेजी गई। अधिकारियों ने मौके पर अवैध तरीके से डंप किए गए भारी मात्रा में बालू जब्त किया है, साथ ही मौके पर लोडिंग कर रहे चार वाहनों को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों में तीन ट्रक के साथ एक लोडर भी शामिल हैं।

जब्त लोडर।
एक माह में तीसरी कार्रवाई
विगत एक माह से कोयला डिपो व आसपास के क्षेत्र में यह एक माह के अंदर तीसरी कार्रवाई है। कार्रवाई में प्रशासन ने जहां पिछले दिनों जेसीबी ले जाकर जप्त बालू को भी नष्ट किया था। वहीं दूसरी कार्रवाई में अवैध बालू डंपिंग पर करीब एक डेढ़ लाख रुपए सरकारी जुर्माना लगाया था। बताते है कि रोहतास के बालू घाट के साथ-साथ सीमावर्ती जिले के बारुण व अन्य स्थानों से अवैध तरीके से बालू की निकासी कर कोयला डिपो के क्षेत्र में लाकर अवैध तरीके से डंपिंग कर आपूर्ति की जा रही है।
1 मई से है बालू खनन बंद
ज्ञात हो कि रोहतास जिले में गत 1 मई से ही बालू खनन बंद है। परंतु क्षेत्र में ना सिर्फ अवैध खनन हो रहा, बल्कि उसं पहले का डंपिंग बता पुलिय-प्रशासन के आंखों में घूल झोंकने की कोशिश की जा रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस की नजर सब पर है और आगे भी अवैध डंपिंग पर कार्रवाई जारी रहेगी।



Comment here