देवघर एयरपोर्ट चालू हो जाने से जिलावासियों को राहत मिलेगी। शनिवार को दिल्ली से पहली उड़ान देवघर पहुंची। पहली फ्लाइट से बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूड़ी, सांसद मनोज तिवारी व निशिकांत दुबे भी देवघर पहुंचे।
जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता दीपक भुवानिया ने बताया कि देवघर से हवाई सेवा शुरू होने से भागलपुर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिले के लोगों को अब जरूरी कार्यों से बाहर जाने के लिए पटना व बागडोगरा एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। पहले फ्लाइट पकड़ने के लिए पांच सौ किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर लोगों को तय करना पड़ता था। अब महज दो घंटे की दूरी पर स्थित देवघर से ही लोगों को हवाई सेवा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि देवघर एयरपोर्ट चालू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिये अब हवाई सेवा का भी लाभ श्रद्धालु ले सकते हैं। एयरपोर्ट चालू होने से समय की बचत होगी। दीपक भुवानिया भी शनिवार को दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहली उड़ान से पहुंचे थे। सांसद निशिकांत दूबे के प्रयास की सराहना की।







Leave a Reply