बगहा में प्रेम प्रसंग मामले में एक दोस्त ने अपने खास दोस्त की हत्या का प्रयास किया। दो दोस्तों में लड़की को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद शनिवार की देर रात युवक ने दोस्त का गला रेत दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में युवक 3 किलोमीटर पैदल चल कर अस्पताल पहुंचा। जहां अपनी आपबीती बताई। इसके बाद उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घायल युवक बगहा थाना के पवारिया टोला निवासी अब्दुल जब्बार के पुत्र नबीउल्लाह (27) है। वहीं आरोपी पटखौली थाना क्षेत्र के गोयती निवासी शिवनाथ चौधरी का पुत्र उमेश कुमार (24) है। घायल युवक नबीउल्लाह ने बताया कि शनिवार की रात दोनों बाइक से आ रहे थे। पीछे उसका दोस्त उमेश कुमार बैठा था। सोझी घाट के पास नरवल – बरवल सरेह में सुनसान रास्ता आया पीछे से बाल पकड़कर गला रेत दिया। हमला करने में उमेश का भी हाथ कट गया।

डॉक्टर विजय कुमार के अनुसार, तेज धारदार हत्या से युवक की गला काटा गया है।
यह है पूरा मामला
नबीउल्लाह और उमेश में बहुत पहले से दोस्ती थी। दोनों बाहर में रहकर एक साथ बिल्डिंग का काम किया करते थे। कुछ दिन पहले दोनों को बगहा के एक कंपनी चाणक्या कंट्रक्शन में वेल्डिंग का काम करने लगे। चाणक्या कंट्रक्शन के द्वारा सोझी घाट पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसी काम में दोनों एक साथ लग गए। घायल नबीउल्लाह ने बताया कि एक लड़की को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।

इलाजरत युवक।
उमेश की गर्लफ्रेंड से था अफेयर
इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि नबीउल्लाह की शादी हो चुकी थी। वह दो बच्चों का पिता है। बीते कुछ दिनों से वह उमेश की गर्लफ्रेंड से बातचीत कर रहा था, इसका पता उमेश को चल गया । इसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद उमेश ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि लड़की कहां की रहने वाली है? कौन है? इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। घायल अवस्था में भी नबीउल्लाह 3 KM चलकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेतिया रेफर किर दिया गया।
हाथ में जख्मी होने की वजह से उमेश भी हॉस्पिटल पहुंचा। जहां से इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। पटखौली थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने बताया कि मामले में आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ किया जा रहा है। वहीं घायल नबीउल्लाह की स्थिति नाजुक है। उसे बेतिया से भी पटना के लिए रेफर कर दिया गया है।



Leave a Reply