पटना समेत बिहार के कई जिलों में देर रात से बारिश का दौर जारी है। इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मुजफ्फरपुर समेत राज्य के 19 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पटना समेत अन्य 19 जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया। पूरे बिहार में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है।
इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा ,अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज शामिल है।
हल्की बारिश वाले जिले
पटना, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया,अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, बांका और औरंगाबाद हैं।

सूबे में पिछले 24 घंटों में बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे में ठनका गिरने के भी आसार
वहीं, इसको लेकर मौसम विभाग ने बताया कि सूबे में पिछले 24 घंटों में बादल गरजने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में खराब मौसम के कारण रविवार को सूर्योदय का समय 5:16 और सूर्यास्त का समय 6:36 रहेगा। आज सुबह का तापमान 29 से 32 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा 7 से 11 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने की भी उम्मीद है। दोपहर में तापमान 30 से 33 डिग्री रहेगा। तब हवा 11 से 22 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी।
इधर, शाम को तापमान 28 से 30 डिग्री रहने की उम्मीद है। जिसके कारण हवा 7 से 11 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। आधी के साथ हल्की बारिश की भी प्रबल संभावना है। अच्छी बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। लेकिन अभी चिंता वाली कोई बात नही है। किसानों को अच्छी बारिश के होने से खेती करने में बहुत सहूलियत मिल रही है।

बिहार के 19 जिलों में मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।
बिहार में लगातार 12 दिनों से मानसून सिस्टम सक्रिय
बता दें कि बिहार में लगातार 12 दिनों से मानसून सिस्टम सक्रिय है। शनिवार को 25 जिलों में 3 से 60 एमएम तक बारिश हुई है। जबकि, भभुआ में 58.2, रामनगर में 48, लालबेगिया घाट में 56 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ रेखा रोहतक, मेरठ, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, बालाघाट, अगरतला होते बांग्लादेश की तरफ जा रही है। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश और बिहार के तटवर्ती क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव है। इसकी वजह से बिहार के उत्तरी हिस्से में स्थित पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, मघुबनी, सुपौल, अररिया सहित 19 जिलों में मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।
वहीं मुजफ्फरपुर से जाने वाली ट्रफ रेखा के प्रभाव से पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर बिहार में बारिश का सिस्टम देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पटना में पिछले छह दिनों से रुक-रुक करके बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान 57 एमएम बारिश हुई है, जो मानसून अवधि का सबसे अधिक है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट अाई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और रात का पारा सामान्य से एक डिग्री कम 24.9 डिग्री दर्ज किया गया है।







Leave a Reply