Breaking News

मुजफ्फरपुर में दुकान में तो’ड़फो’ड़ व लू’टपाट:दुकानदार से मा’रपी’ट कर सिर फो’ड़ा

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना के NH-28 स्थित खबड़ा में कार एक्सेसेरिज दुकानदार इंद्रजीत तिवारी दुकान में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ व लूटपाट की गई। दुकानदार और उनके भाई रामू तिवारी के साथ जमकर मारपीट भी की गई। उनका सिर फोड़ दिया।

घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी भाग निकले। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां से देर रात थाना पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। इसमे गल्ला से डेढ़ लाख रुपए भी लूटने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रामु तिवारी ने बताया कि वे लोग मुशहरी के सूतीहारा के रहने वाले है। खबड़ा स्थित एक निजी स्कूल के सामने उनका कार एक्सेसेरिज की दुकान है। शाम में एक व्यक्ति कार की सर्विसिंग कराने आया था। वह पहले भी कई बार आ चुका था। लेकिन, मेहनताना देने में वह दबंगई दिखाने लगता है। इसलिए कार सर्विसिंग करने से इंकार कर दिया।

उस समय वह चला गया। फिर कुछ देर बाद 5-6 लोगों को लेकर आया। आते ही गाली-गलौज करते हुए उनके भाई इंद्रजीत तिवारी पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इसमें उनका सिर फट गया। साथ ही उनकी पिटाई करने लगे।।इसपर वह दौड़कर भाई को बचाने का प्रयास करने लगे। उनकी भी पिटाई कर दी। रामू भाई को बचाने में जुटे। तबतक हमलावारों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ किया। गल्ला से रुपए लूटकर भाग गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.