Breaking News

मिड डे मिल में कीड़ा मिलने पर पिटाई:प्रधानाध्यापक के पास शिकायत करने गए छात्रों को पीटा

गोपालगंज में ‘मिड डे मील’ में कीड़ा मिलने के शिकायत करने पर प्राचार्य द्वारा छात्रों को की पिटाई कर दी गई। इससे आक्रोशित छात्र छात्राओं ने स्कूल में जमकर हो हंगामा किया। छात्र छात्राओं का गुस्सा भड़कने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित छात्र-छात्राओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

दरअसल, सरकार द्वारा संचालित छात्र-छात्राओं के लिए मिड डे मील योजना के तहत भोजन की व्यवस्था की गई है। इसी बीच शनिवार को फुलवरिया प्रखंड के बैरागी टोला गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में भोजन कर रहे छात्रों के भोजन में कीड़े मिलने लगे। इसे देख कर छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत प्राचार्य से की।

इस पर प्राचार्य द्वारा बच्चों डांट फटकार कर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद छात्र आक्रोशित हो गए। वहीं सूचना पाकर पहुंचे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र राम, उप मुखिया अमित कुमार तथा वार्ड सदस्य साहेब जान अंसारी के समझाने पर बच्चे शांत हुए।

विरोध जताते छात्र।

विरोध जताते छात्र।

छात्रों ने आरोप लगाया कि मध्याह्न भोजन में कीड़ा निकलने का शिकायत किया तो प्रधानाध्यापक के द्वारा जमकर फटकार लगाई गई। इतना ही नहीं छात्रों की प्रधानाध्यापक द्वारा पिटाई भी कर दी गई। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने कहा कि जब भी मिड डे मील ख़ामियों की शिकायत की जाती है तो प्रधानाध्यापक के द्वारा डांटकर भगा दिया जाता है। छात्रों में मध्याह्न भोजन को लेकर काफी नाराजगी थी।

बच्चों ने कीड़ायुक्त चावल दिखाते हुए पूछा कि आखिर कब तक हमें इस तरह का भोजन मिलेगा।व हीं सुचना पर जांच करने पहुंचे बीडीओ अजीत कुमार रोशन ने प्रधानाध्यापक, शिक्षकों वह रसोइयों को जमकर फटकार लगाई। बीडीओ ने कड़े रुख़ में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा शिकायत मिली तो विभागीय अनुशंसा कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसका जिम्मेवार विद्यालय परिवार होगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.