बेतिया में शराब पीने के एक मामले की सुनवाई पूरी करते हुए शुक्रवार को द्वितीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश सह मद्य निषेध के विशेष न्यायाधीश नितिन कौशिक ने कांड के नामजद अभियुक्त सुनील दानगढ़ को दूसरी बार दोषी पाया है। न्यायाधीश ने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसले में दोष सिद्ध अभियुक्त सुनील धाकड़ को मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 में एक वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है।
वही मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार ने बताया कि सजायाफ्ता विद्या नगर थाने के आईटीआई धांग टोली गांव निवासी है। उसे उत्पाद विभाग के एसआई नरेंद्र प्रसाद ने दूसरी बार सुनिल धागड़ को शराब के नशे में गिरफ्तार किया था।
उन्होंने बताया कि सुनील धनगढ़ पहले बार शराब के नशे में पकड़ा गया था तो उसके ऊपर तीन हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था लेकिन वह नहीं माना और दूसरी बार शराब के नशे में पकड़ा गया जिसकी सुनवाई करते हुए द्वितीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश सह मद्य निषेध के विशेष न्यायाधीश नितिन कौशिक ने मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 37 में 1 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है।







Comment here