Breaking News

पटना के फतुहा में वार्ड पार्षद के घर ड’कैती:15 लाख के जेवर और 10 लाख कैश लू’टे,

पटना के फतुहा में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने वार्ड पार्षद के घर में घुसकर जमकर लूटपाट की। लूटपाट के क्रम में अपराधियों ने घर के सदस्यों को रस्सी से बांधकर सिर पर पिस्तौल रखकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में अपराधियों ने घर में रखे गए 15 लाख के जेवर और 10 लाख रुपए नगद लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बिखरा सामान।

बिखरा सामान।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नगर परिषद फतुहा के वार्ड नंबर 5 की वार्ड पार्षद रंभा कुमारी अपने घर में दो बेटों के साथ सो रही थी। शुक्रवार की रात लगभग 1:05 पर घर का दरवाजा तोड़कर 5 अपराधी अंदर घुस आये। घर में घुसते ही अपराधियों ने वार्ड पार्षद के दोनों बेटों को रस्सी से हाथ-पैर बांध दिया और पिस्तौल सिर पर सटाकर गोदरेज की चाबी मांगा।

वार्ड पार्षद रंभा कुमारी ने बताया कि अपराधियों के आगे हाथ जोड़कर गिडगिराती रही लेकिन वो नहीं माने। वार्ड पार्षद ने बताया कि चाबी लेने के बाद अपराधियों ने घर अलमारी सहित सभी बक्से से ताला तोड़कर उसमें रखे गए जेवरात और नकद रुपए लूट कर फरार हो गए।

लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान।

लूट के बाद बिखरा पड़ा सामान।

रंभा कुमारी ने बताया कि लूटपाट की घटना को 45 मिनट तक हुई और इसके बाद वहां से भाग निकले। घटना के बाद उन्होंने इस बात की सूचना फतुहा थाने को दी। फतुहा थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.