Breaking News

खगड़िया में खतरे के निशान से ऊपर कोसी और बागमती:लोगों को सताने लगी बाढ़ की चिंता

खगड़िया में कोसी और बागमती नदी एक बार फिर से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके के लोग डरे सहमे हुए हैं। निचले इलाके में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थान कि तलाश में जुट गए हैं। हालांकि अभी तक खेत-खलियान पूरी तरह से नहीं डूबा है।

नदी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। खगड़िया में प्रत्येक वर्ष कोसी, बागमती और गंगा की वजह से हजारों परिवार बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। उन्हें महीनों तक अपने घर को छोड़कर रहना पड़ता है।

नदी में जलस्तर के बढ़ने से बाढ़ का पानी सड़कें तक बहा ले जाती हैं। शनिवार को जिला अधिकारी ने बताया कि कोसी नदी खतरे के निशान से 4 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जबकि बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर मापा गया है। बताया गया है कि कोसी नदी बलतरा गेज के समीप समुद्र तल से 34 मीटर ऊंचाई पर बह रही है। जबकि बागमती नदी का जलस्तर संतोष स्लाइस गेट के समीप 35.75 मीटर ऊंचाई पर दर्ज किया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.