बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से आयोजित बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो रही है । यह परीक्षा शनिवार और रविवार को होगी। परीक्षा के सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को एक पाली और रविवार को दो पालियों में होगी। आज की परीक्षा पहली पाली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चलेगी । इस परीक्षा में 7207 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं । वही 31 होने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी । दोनों पालियों में 8223 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे । रविवार को होने वाली प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक ले जाएगी।
बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में कुल 16053 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं । कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए केंद्राधीक्षक व विक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं । सभी परीक्षा केंद्र पर अब्जॉर्बर की नियुक्ति की गई है ।
परीक्षा में मोबाइल फोन, किताब या नोट्स, सादा कागज, क्लिपबोर्ड, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ जैसे डिजिटल उपकरणों को परीक्षार्थी अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं । अगर परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लेकर परीक्षा केंद्र में जाते हैं तो उसी समय उनको निष्कासित कर दिया जाएगा ।
डीसीईसीई प्रवेश परीक्षा शहर के 13 केंद्रों पर होगी । हित नारायण क्षत्रीय प्लस टू उच्च विद्यालय, एसबी प्लस टू हाई स्कूल, डॉक्टर नेमीचंद शास्त्री कन्या उच्च विद्यालय, एसबी कॉलेज, एचडी जैन स्कूल, मॉडर्न इंस्टीट्यूट, टाउन प्लस टू उच्च विद्यालय, मॉडल इंस्टिट्यूट प्लस टू उच्च विद्यालय, अमीरचंद प्लस टू उच्च विद्यालय, आदर्श मिडील स्कूल, जगजीवन कॉलेज और राजकीय जैन कन्या पाठशाला शामिल है।



Comment here