गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना के दहिभता गांव में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक अपना स्कॉर्पियो लेकर फरार होने में सफल रहा। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया मृत बच्ची दही भत्ता ग़ांव निवासी छोटन सिंह की 6 वर्षीय बेटी सोना कुमारी थी।
दरअसल जिले तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। तेज रफ्तार के आगोश में जहाँ बुधवार को दो बच्चो की मौत हो गई वही गुरुवार को भी एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची काल के गाल में समा गई। ताजा मामला उस वक्त की है जब दही भत्ता ग़ांव निवासी छोटन सिंह के 6 वर्षीय बेटी सोना कुमारी सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली । जैसे ही घर के बाहर कदम रखा वैसे ही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने जोरदार धक्का मार कर फरार हो गई । वही सोना ने घटना स्थल पर ही प्राण त्याग दी। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहरामच गई है मृतक़ा तीन भाइयों में एक बहन थी



Comment here