BIHARBreaking NewsCRIMESAHARSASTATE

सहरसा में राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर से अष्टधातु की कीमती मूर्तियां चो’री…

सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के बरैठ गांव स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर से देवी देवताओं की अष्टधातु की कीमती मूर्ति चोरी कर ली गई। गुरुवार की सुबह छह बजे जब महंथ पुलकित दास पूजा करने मंदिर घुसे तब चोरी का पता चला।मंदिर से भगवान राम, सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुध्न की बेशकीमती मूर्ति गायब होने की जानकारी मिलते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मूर्ति गायब होने के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश है।

पुलिस ने मंदिर पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। महंथ ने बताया कि अन्य दिनों की तरह बुधवार की रात भी मंदिर का दरवाजा सटाकर घर चले गए। सुबह छह बजे पूजा करने मंदिर पहुंचे तो देखा अष्टधातु की बनी भगवान राम, सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुध्न की बेशकीमती मूर्ति गायब है। इसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.