मोतिहारी में एक टैंकर अनियंत्रित हो कर पूल के पास बने गढ्ढे में पलट गई। जिसके अंदर कंटेनर का ड्राइवर दब गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई हैं। कंटेनर के पलटने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुच घटना की जानकरी सुगौली पुलिस को दी। वही ट्राइबर को निकालने का प्रयास में जुट गए हैं। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के छपवा रक्सौल मुख्य मार्ग में अमीर खां टोला के एनएच की हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कंटेनर छपवा से रक्सौल की ओर जा रही थी। बारिश होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण आमिर खान टोला के पास बने पुल के नीचे गड्ढे में पलट गया। जिसके अंदर कंटेनर ड्राइवर दब गया, कंटेनर पलटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग वहां जमा हो गए देखा कि कंटेनर के अंदर उसका ड्राइवर दबा हुआ है। जिसे जेसीबी एवं अन्य उपकरणों के सहयोग से ड्राइवर को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाई में जुट गई हैं।
क्या कहते है थानाध्यक्ष
सुगौली थाना अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा तो टैंकर ड्राइवर टैंकर के नीचे दबा हुआ था जिसे जेसीबी एवं अन्य उपकरणों के सहयोग से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक टैंकर ड्राइवर की अब तक नहीं पहचान हो पाई है। वही कंटेनर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।



Leave a Reply