Breaking News

अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर:चांदनी चौक से कच्ची-पक्की तक हटाया गया अतिक्रमण

मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर अभियान चलाया गया। गुरुवार को अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलोडजर चलाया गया। मौके पर SDO पूर्वी ज्ञान प्रकाश, मुशहरी CO सुधांशु शेखर, मुशहरी के राजस्व पदाधिकारी और NHAI के अधिकारी मौजूद रहे।

चांदनी चौक से लेकर कच्ची-पक्की तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान NH किनारे लगे वाहनों को हटाया गया। वाहन के ऑनर को कड़ी फटकार लगाई गई। दोबारा ऐसा करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बाद बुलडोजर से सड़क किनारे लगे दुकान, बोर्ड, फ्लैक्स और झोपड़ी को उखाड़ फेंका गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

दुकानदार अपने-अपने सामानों की सुरक्षा में जुट गए। बुलडोजर देखते ही मिठाई के काउंटर, गुमटी हटाने लगे। SDO पूर्वी ने कहा कि तीन दिन पहले ही अतिक्रमणकारियों को पर्चा थमा दिया गया था। इस कार्रवाई से भी सभी अवगत थे। आज से एक प्रशासनिक गाड़ी आगे-आगे चल रही थी। इससे एनाउंस किया जा रहा था। जिन लोगों ने सामान नहीं हटाया। उसे बुलडोजर से हटा दिया गया। राजस्व पदाधिकारी ने कहा कि ये अभियान आज से जारी हुआ है। कच्ची-पक्की तक सड़कों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद ही थमेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.