ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। उनके साथ भाजपा नेता जफर इस्लाम भी हैं। सिंधिया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करेंगे। इससे पहल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर मध्य प्रदेश की सरकार को गि’राने का आ’रोप लगाया है।
वहीं, मंत्री और विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों को टू’ट का ड’र सता रहा है। देर रात भाजपा के 106 विधायकों को भोपाल से दिल्ली ले जाया गया। उधर तो’ड़-फो’ड़ की आशंका के चलते कांग्रेस भी अपने विधायकों को विशेष विमान से जयपुर भेज दिया है।

MP Political Crisis LIVE:
बीजेपी के हुए सिंधिया
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसे अवसरवादियों को पहले ही पार्टी छोड़ देनी चाहिए थी। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 18 साल तक अहम पदों पर बैठाया। उन्होंने मौका आन पे मौकापरस्ती दिखाई है। लोग उसे सबक सिखाएंगे।

घर से निकले सिंधिया
जफर इस्लाम के साथ भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया। थोड़ी देर में थामेंगे बीजेपी का हाथ।
भोपाल कांग्रेस कार्यालय से हटाई गई ज्योतिरादित्य सिंधिया की नेमप्लेट। मंगलवार को सिंधिया ने कांग्रेस से दिया था इस्तीफा।
सिंधिया के घर पहुंचे बीजेपी नेता
ज्योतिरादित्य सिंधिया सिंधिया के घर पहुंचे बीजेपी नेता जफर इस्लाम। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 2 बजे बीजेपी में शामिल होंगे।

Input: Jagran



Leave a Reply