Breaking News

देवघर से भागलपुर तक जल्द दौड़ेगी मेमू ट्रेन:बांका सांसद ने रेलमंत्री से मिले, ट्रेन चलाने मांग की

बांका में देवघर से भागलपुर और बांका के बीच जल्द मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है। इसके लिए बांका के स्थानीय सांसद गिरधारी यादव ने पहल की है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर सांसद ने मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग की है। इस पर रेल मंत्री ने विचार करने की बात कही है।

गिरधारी यादव ने कहा है कि देवघर झारखंड जिले में स्थित है। लेकिन इसके 10 किलोमीटर बाद से ही बांका जिला का सीमा शुरू हो जाता है जो भागलपुर कमिश्नरी के अंतर्गत आता है। ऐसे में बड़ी संख्या में देवघर, बांका और भागलपुर के लोग एक जगह से दूसरी जगह आते जाते हैं। मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाने से इन लोगों को काफी सुविधा होगी।

सांसद गिरधारी यादव ने मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग की है।

सांसद गिरधारी यादव ने मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग की है।

इन ट्रेनों के ठहराव और विस्तार की मांग की
देवघर से भागलपुर और बांका के बीच मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू कराने के अलावा सांसद में कुछ अन्य ट्रेनों के धारा और विस्तार की मांग भी रेल मंत्री से की है।

  • अगरतला एक्सप्रेस का ठहराव सुल्तानगंज, कटोरिया और धौनी में हो।
  • कवि गुरु एक्सप्रेस का ठहराव धौनी में हो।
  • अंग एक्सप्रेस का ठहराव सुल्तानगंज में हो।
  • राजेंद्र नगर बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव टेकनी में हो।
  • गरीब रथ एक्सप्रेस का विस्तार बांका तक करने की मांग सांसद ने की है।
  • हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव सिमुलतला स्टेशन पर हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.