Breaking NewsMADHYA PRADESHPoliticsSTATE

BreakingNews: बस थोड़ी देर में BJP में शामिल हो सकते हैं सिंधिया…

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक उठापटक और तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर मध्य प्रदेश की सरकार को गिराने का आरोप लगाया है। पूर्व कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री दोपहर 12.30 बजे भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भाजपा मुख्यालय में सिंधिया को सदस्यता दिलाएंगे।

वहीं, मंत्री और विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों को टूट का डर सता रहा है। देर रात भाजपा के 106 विधायकों को भोपाल से दिल्ली ले जाया गया। उधर तोड़-फोड़ की आशंका के चलते कांग्रेस भी अपने विधायकों को विशेष विमान से जयपुर भेज रही है।

जयपुर जा रहे हैं कांग्रेस विधायक

भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी विधायकों की टूट के डर से उनकों शिफ्ट कर रहीं है। कांग्रेस विधायक भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए है। यहां से वो जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

कमलनाथ से मिलने पहुंचे  दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने भोपाल स्थित उनके घर पर पहुंचे।

राहुल का मोदी सरकार पर हमला

मध्य प्रदेश के राजनीतिक हालात पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- आप कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराने में व्यस्त हैं इसलिए वैश्विक स्तर तेल की कीमतों में हुई 35 पर्सेंट की कमी को भूल गए होंगे। क्या आप कृपा करके भारत के लोगों को भी इसका फायदा दे सकते हैं और पेट्रोल की कीमतों को 60 रुपये से नीचे ला सकते हैं? इससे इकोनॉमी को बूस्ट करने में मदद मिलेगी।

राहुल गांधी ने नहीं दिया जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पार्टी छोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

Input: Jagran