Breaking News

खगड़िया में सर्पदंश से बालक की मौ’त:शौच करने के दौरान ब्लैक कोबरा ने डंसा, अस्पताल में तो’ड़ा द’म

खगड़िया के गोगरी प्रखंड के पौरा ओपी थाना क्षेत्र के बलतारा पंचायत में सर्प दंश से एक बालक की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना मंगलवार सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार पौरा ओपी के बलतारा पंचायत के कन्हौली गांव के वार्ड 5 निवासी पृथ्वीचन्द्र सिंह का 6 वर्षीय पुत्र बालवीर कुमार की सर्प दंश से मौत हो गई।

मृतक के परिजन ने बताया कि देर रात 2 बजे बलवीर घर के पीछे शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान विषैला सर्प ने काट लिया। इसके बाद बलवीर चिल्लाने लगा। बलवीर की मां ने चिल्लाने की आवाज सुन घटनास्थल पर पहुंचा तो बालक रो रहा था। बालक ने बताया कि पैर में सर्प काट लिया। इसके बाद बालक की मां ने घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को दिया। इसके बाद परिजन गोगरी के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बलवीर की सुबह में मौत हो गई।

इधर, घटना की जानकारी पौरा ओपी थानेदार को दी गई। थानेदार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बलबीर दो भाई और एक बहन था। इधर, घटना के बाद मृतक की मां को रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर लोगों की भीड़ लग गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.