Breaking News

उत्तर बिहार से गुजरने वाली 13 ट्रेनों में फेरबदल:मुजफ्फरपुर समेत कई स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की देखें लिस्ट

उत्तर बिहार से गुजरने वाली 1 दर्जन से अधिक ट्रेनों के मार्ग में फेरबदल किया गया है। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है। बताया गया कि वाराणसी मंडल के बलिया-औंड़िहार रेल खंड पर स्थित यूसुफपुर-करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु 30 जुलाई तक नन इंटरलॉक कार्य के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल से खुलने/गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जायेगा –

1. गोंदिया से 25, 27, 28 एवं 29 जुलाई, 2022 को चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।

2. बरौनी से 26 से 31 जुलाई, 2022 तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।

3. आनन्द विहार टर्मिनस से 26 एवं 28 जुलाई, 2022 को चलने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।

4. रक्सौल से 27 एवं 29 जुलाई, 2022 को चलने वाली 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।

5. डा.अम्बेडकर नगर से 28 जुलाई, 2022 को चलने वाली 19305 डा. अम्बेडकरनगर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।

6. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25, 26 एवं 28 जुलाई, 2022 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।

7. नई दिल्ली से 30 जुलाई, 2022 तक चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।

8. नई दिल्ली से 25, 26 एवं 30 जुलाई, 2022 को चलने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।

9. नई दिल्ली से 31 जुलाई, 2022 को चलने वाली 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।

10. बरौनी से 25 एवं 28 जुलाई, 2022 को चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।

11. आनन्द विहार टर्मिनस से 27 जुलाई, 2022 को चलने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।

12. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 जुलाई, 2022 को चलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.