Breaking News

नवगछिया में JDU नेता को मा’री गो’ली:एंबुलेंस नही मिली तो चारपाई पर परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

भागलपुर जिले के नवगछिया में मिल्की गौशाला के पास अपराधियों ने जेडीयू नेता लोभन चौधरी(60) को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना रविवार शाम 6 बजे की है। लोभन चौधरी जेडीयू के पंचायत अध्यक्ष हैं। गोली लोभन चौधरी के दाएं हाथ मे लगी है और उनका सिर भी चोटिल हो गया है। घटना के बाद घायल लोभन चौधरी को इलाज के लिए एंबुलेंस के जगह चारपाई पर ही परिजनों ने 3 किलोमीटर पैदल चलकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पंहुचाया। जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद लोभन चौधरी को बेहतर इलाज के लिए JLNMCH मायागंज रेफर कर दिया गया।

घायल अवस्था में लोभन चौधरी ने कहा कि वे घर से बाहर आकर एक बक्से की दुकान पर बक्सा बनते हुए देख रहे थे। इसी क्रम में तीन गोली चली और एक गोली उन्हें लग गयी, इसी दौरान उनके सर पर लाठी से भी प्रहार किया गया। लोभन चौधरी ने गांव के ही उभो यादव उर्फ उभय यादव और बबलू यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि अपराधी हत्या करने की मंशा से आये थे। लेकिन हमलोगों को आते देख वे फरार हो गए। स्थानीय निवासी अजय चौधरी ने कहा कि वे लोग विस्थापित परिवार हैं और वर्ष 1987 से गोपाल गौशाला की जमीन पर रहते हैं। 1987 से ही लगातार वे लोग प्रशासन और सरकार से पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। सरकार के निर्देश पर उनलोगों को जमीन देने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए विस्थापित भूमिहीन लोगों की सूची मांगी गयी थी।

गांव के कई लोगों ने भूमिहीनों की सूची प्रशासन को सुपुर्द किया। इस सूची में वैसे लोगों का नाम नहीं है, जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं और जमीन की खरीददारी कर ली है। लेकिन संपन्न लोगों का कहना है कि उनका नाम भी भूमिहीन परिवारों की सूची में रहना चाहिए। विवाद का यही कारण है। पिछले कई दिनों से उनलोगों को धमकी दी जा रही थी, जिसकी शिकायत उनलोगों ने शनिवार को नवगछिया थाना से की थी। घटना के बाद नवगछिया पुलिस ने कहा की लोभन चौधरी के साथ कुछ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है और हमलोग भी मामले की छानबीन कर रहे हैं। अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.