Breaking News

उम्मीद से कम अंक आने से थी मायूस:चार दिन पहले तुर्की स्थित ननिहाल गई थी, वहीं से हुई लापता

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में कम मार्क्स आने से परेशान एक छात्रा तुर्की के कफेन स्थित ननिहाल से गायब हो गई है। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है आई एम सॉरी’ मुझे अब इस दुनिया से जाना होगा। इससे अनहोनी की आशंका से परिवार वाले दहशत में आ गए हैं। छात्रा श्रेया कुमारी उर्फ खुशी (15 वर्ष) सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर सर गणेशदत्त नगर मोहल्ले की रहने वाली है।

पिता चन्द्रमणि ललन की हार्डवेयर की दुकान है। बताया कि चार दिन पूर्व उसे ननिहाल लेकर गए थे। श्रेया ने कहा कि आपलोग घर जाइए। हम श्रावणी मेला देखने के बाद आएंगे। इसी बीच बीते दिन उसकी 10वीं का रिजल्ट आया। जिसमें उसे सिर्फ 59% अंक मिले। उम्मीद से काफी कम अंक आने से वह मायूस थी। हालांकि, वह बिल्कुल सामान्य व्यवहार कर रही थी। शनिवार की रात श्रेया खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। खाकर अपने कमरे में सोने चली गयी थी। रविवार की सुबह जब उसे उठाने गए तो वह लापता थी। लेकिन, एक पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला। इधर, तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि सभी संभावित जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है।

बेटी के लापता होने के गम में मां ने खाना-पीना छोड़ा
पिता ने बताया कि तब से सभी रिश्तेदार और परिचित हर जगह उसे तलाश रहे हैं। श्रेया की मां कुमारी नीलमणि ने बेटी के लापता होने के गम में खाना-पीना सब छोड़ दिया है। वह बदहवास होकर बेटी को याद कर विलाप कर रही हैं।

सलाह : लक्ष्य के प्रति अडिग रहें

पेपर खराब होने को जीने-मरने का सवाल न समझें, फिर मेहनत करें

पेपर खराब होने को जीने-मरने का सवाल न समझें। आसपास नजर दौड़ाएं। आपको कई ऐसे उच्च पदस्थ व्यक्ति मिलेंगे, जिन्होंने मैट्रिक-इंटर स्तर पर कम अंक लाने के बावजूद आगे कड़ी मेहनत की और अपने जीवन लक्ष्य को हासिल किया। परीक्षा में कम अंक आने से कभी टेंशन में नहीं आना चाहिए। पेपर अच्छा नहीं हुआ तो क्या हुआ। संयम से काम लेते हुए अगली परीक्षा में बेहतर अंक के लिए मेहनत करें। जीवन पहले की तरह ही सुंदर रहेगा। यकीन मानिए ऐसी कोई भी चीज नहीं होती, जिसके कारण जिंदगी जीने के काबिल न रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.