Breaking News

छपरा में ब’म वि’स्फोट के बाद मातमी स’न्नाटा:आसपास के लोग अपने घरों में ताला बंद कर गायब

सारण जिला के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग इलाके में गंडकी नदी के किनारे स्थित एक बहुमंजिला मंजिला मकान में जबरदस्त विस्फोट के बाद घर के परखच्चे उड़ गए और मकान धु धु कर जल उठा। घर से रह रह विस्फोट की आवाज़ से इलाके में भय का वातावरण देखाजा रहा है। बिस्फोट के बाद आसपास के लोग आपने अपने घर और दुकान में ताला बंदी का फरार हो गए है। बिस्फोट मस्जिद के किनारे बने तीन मंजिला मकान में हुआ है।घटनास्थल के आसपास दर्जनों मकान के लोग घर मे तालाबन्दी कर गायब हो गए है।

बिस्फोट वाले जगह से 50 मीटर के दूरी पर खोदाई बाग बाजार है। जहा सभी दुकानों में तालाबंदी होकर बाजार सुनसान हो गया है। पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया हैं। घटना के बाद आसपास के लोग कुछ भी बताने में परहेज कर रहे है। रेस्क्यू काम के वक्त अन्य ग्रामीणों की भीड़ देखी जा रही है जो घटना के बारे में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। घटना के बाद दो घर पूरी तरह निस्तानबूत हो गया है। भयंकर बम विस्फोट के बाद चारो मातमी सन्नाटा सहित मस्जिद से भी लोग ग़ायब देखे जा रहे है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और एम्बुलेंस को भेजा गया। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रहमतुल्लाह उर्फ टेनी के दो पुत्र साबिर और मुलाज़िम पटाखा बनाने का काम करते थे। उनका यह पुश्तैनी काम था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.