भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषैले सांप के डसने से एक 8 वर्षीय सचिन की मौत हो गई। जबकि एक मासूम बच्ची की हालत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद गंभीर हालत में बालिका का आरा सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
इसमे पहली घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के रामशहर गांव की है। जहां शनिवार की सुबह विषैले सांप के डसने से एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।
जानकारी के अनुसार मृत बालक बड़हरा थाना क्षेत्र के रामशहर गांव वार्ड नंबर 13 निवासी कृष्ण कुमार का 8 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार है एवं वह पहली कक्षा में पढ़ता था। इधर मृत बालक के पिता कृष्णा कुमार ने बताया कि रात में वह अपनी पत्नी एवं दोनों बेटे के साथ पलंग पर सोए थे। इसी बीच शनिवार की सुबह उनके बेटे सचिन कुमार को डस लिया।

इसके बाद जब उनके बेटे की आंख खुली तो उसने कहा कि पापा मेरे पेट में दर्द हो रहा है। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए मटुकपुर बाजार ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बावजूद इसके परिजन उसे आरा सदर अस्पताल गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस अपने गांव ले गए। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। सचिन दो भाई धोनी व दो बहन रेणु और रौशनी में तीसरे स्थान पर था ।
विषैले सांप के डसने से बालिका की हालत बिगड़ी
जबकि दूसरी घटना पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव की है। जहां रविवार की दोपहर विषैले सांप के डसने से बालिका की हालत काफी बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त बालिका पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी अखिलेश सिंह की 9 वर्षीया पुत्री गुड्डी कुमारी है। इधर उक्त बालिका परिजन ने बताया कि वह आज दोपहर घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी।



Comment here