Breaking News

बेतिया का व्यवसायी अपहरण मामला:बेतिया के अंडा व्यवसायी का अपहरण का मामला निकला झूठा

बेतिय के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर चीनी मिल रोड निवासी अंडा व्यवसायी अमित कुमार उर्फ गोलू कुमार (21) का अपहरण मामला झुठा निकला है। वह बेतिया में उतरने के बाद घर वालों को बिना बताए हुए घुमने के लिए कोलकाता चला गया था।

मामले में बेतिया नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि अमित कुमार के चचेरे भाई प्रमोद कुमार ने अपहरण की एफआईआर दर्ज करायी थी। लेकिन अमित का अपहरण नहीं हुआ था। पुलिस की टीम जब छानबीन में जुटी तो मालूम चला कि अमित कोलकाता चला गया है। कोलकाता से वह लौट कर गोरखपुर आ गया था।

अमित का बयान न्यायालय में दर्ज करवाया जाएगा। परिजनों द्वारा अमित के अपहरण की जतायी गयी आशंका गलत साबित हुई है। विदित हो कि अमित 13 जुलाई को अपने निजी गाड़ी से ड्राइवर रामबाबू सहनी के साथ गोपालगंज गया था। वहां से 15 जुलाई को लौटा और स्टेशन चौक के पास गाड़ी से उतर गया। उसने ड्राइवर को बताया कि वह सुप्रिया रोड में मामा के घर जा रहा है, लेकिन वह मामा के घर नहीं पहुंचा तब 17 को एफआईआर दर्ज करायी गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.