Breaking News

मांझी बोले- दो पैग श’राब दवा है:पूर्व CM ने कहा- हमारी मांग पर 3 बार बदला कानून, आगे भी बदलेगा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने लोगों को रात दस बजे के बाद पीने की सलाह दी है। शुक्रवार को कैमूर में बिहार की शराब नीति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “दवा के रूप में थोड़ी-थोड़ी शराब लेना गलत नहीं है। मैंने अखबार में विशेषज्ञों की राय पढ़ी थी, जिसमें लिखा था कि व्यसन के रूप में शराब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

जबकि दो पैग शराब पीना दवा की तरह काम करती है। रात 10:00 बजे के बाद दो पैग शराब पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।”

आगे उन्होंने कहा, “गरीब गुरबों को बड़े लोगों की नकल करनी चाहिए। जिस तरह अमीर लोग रात के 11-12 बजे के बाद शराब पीकर सो जाते हैं ठीक उसी तरह गरीब लोगों को भी करना चाहिए।”

मेरे विरोध से हुआ शराबबंदी कानून से संशोधन: जीतन राम मांझी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने सरकार के सख्त शराब नीति का पुरजोर तरीके से विरोध किया। जिसका नतीजा रहा कि सरकार ने शराबबंदी कानून में तीन मर्तबा संशोधन किया। सख्त कानून के बारे में मुझे पुख्ता प्रमाण तब मिला जब एक मजदूर शराब पीकर सड़क के किनारे बैठा था, तभी पुलिस ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उसकी जांच की उसे जेल भेज दी। अब उसे 7 साल की सजा हुई है।”

शराब नीति संशोधन के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम लोगों की मांग पर तीन संशोधन हुए हैं। जरूरत पड़ी तो शराब नीति में पुनः संशोधन कराया जाएगा।

कानून के बावजूद हो रही है तस्करी

बिहार में साल 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। लिहाजा बिहार सीमा के भीतर शराब का सेवन करना शराब की तस्करी करना या कारोबार करना कानूनन अपराध है। इस बीच शासन और प्रशासन के लाख सख्ती के बावजूद बिहार के भीतर बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है।

आलम यह है कि शराब तस्करों का नेटवर्क इंटर स्टेट हो गया है। माझी ने कहा कि शराब के कारोबार में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं जो कानून की पकड़ से दूर हैं लेकिन इसका खामियाजा गरीब असहाय मजदूर वर्ग के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि शराब के बड़े तस्करों तक हाथ डाले।

पहले भी दे चुके हैं इस तरह के बयान

इससे पहले भी बिहार के पूर्व CM और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने शराबबंदी को लेकर अजीबो-गरीब बयान दे चुके हैं। उन्होंने बगहा में कहा था कि DM-SP से लेकर विधायक और मंत्री तक शराब पीते हैं। उन्हें तो कोई गिरफ्तार नहीं करता। मांझी ने यह भी कहा था कि दवा के रूप में थोड़ी-थोड़ी शराब लेना गलत नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.