Breaking News

सीतामढ़ी में नूपुर शर्मा के वीडियो का विवाद:अंकित के मोबाइल को खंगाल रही पुलिस

सीतामढ़ी जिले के नानपुर के शिवालय चौक पर नूपुर शर्मा के वीडियो देखने के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना में जख्मी अंकित झा के मोबाइल को पुलिस खंगालने में जुट गयी है। अंकित मोबाइल से ही पता चलेगा कि घटना के पीछे नूपुर शर्मा कारण ही हुआ था या नही। फिलहाल में नानपुर में शांतिपूर्ण बताया जा रहा है। उसके घर पर अभी भी पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात है। दोनों पक्ष में आपसी सौहार्द को लेकर जिला प्रशासन अपनी मुहिम चला रही है।

पिछले दिनों हुए शांति समिति के बैठक उपरांत माहौल को शांत बताया जा रहा है। लेकिन अंदरुनी रूप से अभी मामला शांत नही हैं। पुलिस अभी भी अपने बात पर आर्डिग है की मामला में नूपुर शर्मा का नाम नहीं है। लेकिन जख्मी युवक भी इससे पीछे नही हैं। उसका कहना है कि वीडियो देखने को लेकर ही विवाद हुई है। हालांकि, ऐतिहात के तौर पुलिस अब भी पूरे क्षेत्र में चौकसी बरत रही है।

वहीं अंकित झा के घर के आसपास नियमित से रूप से गश्त लगा रही है। पुपरी डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामला पूरी तरह से कंट्रोल में है। मामले को सुलझाने के लिए अंकित के मोबाइल की जांच शुरू कर दी गई है। अंकित द्वारा दिये गये बयान के हर एक बिन्दु पर गंभीरता से जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अंकित को चाकू मारकर जख्मी करने के मामले में जेल में बंद पान दुकानदार विजय साह घटना में अहम कड़ी है।

चाकूबाजी की घटना भी उसके ही पान दुकान पर हुई थी। इसके बाद एसडीओ पुपरी ने उसके घर में ग्रामीणों की शिकायत पर छापेमारी की जिले बाद से 296 किलो भांग जब्त किया गया था। और उसे ग्रामीणों के द्वारा गिरफ्तार पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस सूत्रों की माने तो इस प्रकरण में पान दुकानदार की गवाही अहम होगी। पान दुकानदार ही घटना के सही कारणों का खुलासा कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पान दुकानदार को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.