Breaking News

बक्सर में स्वास्थ्यकर्मी महिला ने खाई दर्जनों नीद की गोलियां:जबरन सरकारी आवास खाली कराने के कारण उठाया कदम,

जिले में स्वास्थ्य विभाग के पूर्व DPM संतोष कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मी ने कथित तौर पर जबरन अस्पताल का आवास खाली कराए जाने पर मानसिक अवसाद के कारण एक साथ नींद की दर्जनों गोलिया खा ली, जिसके कारण उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई। अचेतावस्था में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।डॉ श्याम बाबू रजक ने बताया अत्यधिक तनाव के कारण ज्यादा नींद की गोलियां खा लेने के कारण हालत खराब हो गई थीं फिलहाल महिला कर्मी को होश आ गया है तथा उसकी हालत खतरे से बाहर है।

मामले में पीड़िता ने बताया है कि पूर्व में DPM संतोष कुमार के द्वारा उनके साथ यौन शोषण कि जो वारदात अंजाम दी गई थी उसके बाद से ही उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन पर लगातार यह दबाव बनाया जा रहा है कि वह अस्पताल परिसर में बने सरकारी आवास को छोड़कर कहीं और चली जाएं। महिला स्वास्थ्य कर्मी ने नियमावली का हवाला दिया कि वह अपने कार्यालय में बने आवासीय भवन में रह सकती हैं, बावजूद उनकी एक न सुनी गई।

इतना ही नहीं एक जगह जब उन्होंने किराए पर मकान लेने की कोशिश की तो वहां किसी कर्मी ने पहुंच कर DPM पर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में बताते हुए उनके चरित्र का गलत चित्रण कर दिया, जिसके कारण वहां भी उन्हें मकान नहीं मिला। हद तो तब तब हो गई जब गुरुवार ओ दल बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने जबरन उनका घर खाली कराने की चेष्टा की ऐसे में उन्होंने इस तरह का कदम उठाया।

पीड़िता का कहना है कि पूर्व DPM संतोष कुमार का स्थानांतरण भले ही यहां से पटना हो गया हो लेकिन, वह वहीं से उन पर लगातार दबाव बनाते रहते हैं।सदर अस्पताल स्थित आवास से उन्हें जबरन हटाए जाने के पीछे भी संतोष कुमार का ही हाथ है। इतना ही नहीं संतोष कुमार कभी भी उनकी हत्या करा सकते हैं।ऐसे में अस्पताल परिसर छोड़कर कहीं और जाना उनके लिए काफी असुरक्षित भी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.