Breaking News

खेसारी का नया गाना मचा रहा धमाल:शिल्पा के साथ हुए नोकझोंक ने गाने को बनाया सुपरहिट

खेसारी लाल यादव अपने गानों को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बीच उनका नया गाना रिलीज हुआ है। उस गाने का नाम है चल देवघर ये जान,गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया के साथ-साथ यूट्यूब पर काफी ज्यादा धूम मचाए हुए हैं। ऐसे भी सावन आते ही खेसारी लाल यादव भगवान भोलेनाथ को खुश करने में लग जाते हैं। इस बीच उनका यह नया गाना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जहां खेसारी लाल यादव अपने गाने के अंदाज से खासकर सभी श्रद्धालुओं को झुमाते हुए इन दिनों नजर आ रहे हैं। चल देवघर ये जान ने धमाल मचाया है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनका यह गाना चल देवघर ये जान लगभग 1 दिनों के भीतर में धूम मचा दिया है। गाना रिलीज होने के साथ खूब वायरल हो रहा है। गाने को करीब 1 दिन में 1.2M से ज्यादा व्यूज मिल चुका हैं। 85k लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। गाने की सराहना करते हुए हजारों से ज्यादा लोगों ने कमेंट भी किया है गानों को सोशल मीडिया के साथ-साथ यूट्यूब पर भी काफी पसंद किया जा रहा है।

गाने की हिट होने के पीछे खेसारी लाल यादव और शिल्पी रा ने गाने को गाया हैं। दोनो का गाने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है। क्योंकि शिल्पी और खेसारी हमेशा साथ में गाना गाते हुए नजर आते हैं। और इन दोनों ने अपनी जबरदस्त गायकी और नोकझोंक करते हुए गाने को काफी जबरदस्त बनाया है।

इस गाने को गाने वाले खेसारी लाल यादव और शिल्पी रा ने गाने को गाया है। लिरिक्स दिया है मुन्ना मोहित ने, म्यूजिक डायरेक्टर है आर्या शर्मा, और वीडियो डायरेक्टर हैं आशीष सत्यार्थी, प्रोड्यूसर है संजय यादव इस गाने को बेहद खूबसूरत तरीके से गाया गया है। इस गाने में देवघर जाने का जिक्र किया गया है। जिसे भोले भक्त काफी पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.