मंगलवार की देर शाम बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पुल पर अचानक ALTF द्वारा शराबी जांच अभियान चलाया गया। इसको देख UP से शराब पीकर बिहार में प्रवेश करने वालो में हड़कमप मच गया। एक घंटे के सघन जांच अभियान में 13 शराबियो को पकड़ नगर थाने के हवाले कर दिया गया। बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा, जिनके आदेश पर शराबियो को जुर्माना ले कर छोड़ा भी जा सकता है या जेल भी भेजा जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार SI नीतीश कुमार और अमित कुमार के द्वारा UP- बिहार को जोड़ने वाली गंगा नदी पर बना वीरकुंवर सिंह पर शराबियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें ब्रेथ ऐलाइज्र मशीन के द्वारा यूपी की तरह से आने वाले सभी लोगो के वाहन को रोक कर बारीकी से जांच किया गया जिसमें 13 शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, कुछ शराबी इस जांच अभियान के भनक से UP से बिहार में आने की हिम्मत नही जुटा पाये है।साथ ही सभी शराबियों का नगर थाने में उसी उक्त भेज दिया गया।
जानकारी देते हुए ALTF के पुलिस नीतीश कुमार पटेल ने बताया कि यूपी के रास्ते होते हुए काफ़ी संख्या में शराबी आते रहते है। जिसे देखते हुए आज बक्सर के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पुल पर अधिकारी के आदेश पर सघन जांच चलाया गया जिसमें 13 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है ।आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।







Leave a Reply