बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की स्नातक पार्ट-थ्री की परीक्षा में पार्ट-वन व टू के प्रमोटेड छात्र भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए छात्रों को शपथ पत्र देना होगा। शर्त पर खरे उतरने पर ही उनका रिजल्ट मान्य होगा।पार्ट-थ्री की प्रायोगिक परीक्षा 15 मार्च से होने वाली है। इसके बाद थ्योरी की परीक्षा होगी। इसको लेकर विवि में तैयारी चल रही है। तमाम कॉलेजों को पत्र भेजा गया है। शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पार्ट-थ्री परीक्षा 2020 में वैसे छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं, जो छात्र पार्ट- वन परीक्षा 2018 में शामिल हुए हो और पास हैं।

साथ ही जो छात्र प्रमोटेड हैं और 2019 की पार्ट-वन परीक्षा में शामिल हुए हो, साथ ही उनका रिजल्ट विवि स्तर पर पेंडिंग है।इसके अलावा पार्ट टू की परीक्षा 2019 में प्रमोटेड या रिजल्ट पेंडिंग वाले छात्र भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक शपथ पत्र देना होगा। इसमें यह लिखना होगा कि पार्ट-वन व पार्ट-टू.परीक्षा में पास नहीं होते हैं तो पार्ट-थ्री की परीक्षा 2020 का रिजल्ट मान्य नहीं होगा।निर्देश दिया गया है कि पार्ट-टू परीक्षा का मूल अंकपत्र जारी होने तक विवि के वेबसाइट से डाउनलोड किया गया अंकपत्र मान्य होगा।





Leave a Reply