बिहार में कोरोना की रफ्तार में अब कमी दर्ज की जा रही। पिछले 24 घंटों की बात करें तो पूरे बिहार में 367 कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें से सिर्फ पटना में 115 नए कोरोना मरीज मिलें हैं। जो की एक दिन पहले की अपेक्षा कम है। बता दें कि रविवार को राज्य में 417 और पटना में 191 मरीज मिले थे। पटना के बाद सबसे अधिक संक्रमित सुपौल में 35, भागलपुर में 32, मधुबनी में 31, गया में 23, बांका में 13, कैमूर में 13, खगड़िया में 11, अररिया में 10 मरीज मिले हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2600 और पटना में 1197 हो गई है।
पटना के बाद सबसे अधिक एक्टिव केस भागलपुर में
पटना के बाद सबसे अधिक एक्टिव मरीज भागलपुर में 164, मुजफ्फरपुर में 127, गया में 112, खगड़िया में 100 मरीज हैं। राज्य में 24 घंटे में 140 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य की पॉजिटिविटी रेट 0.497 फीसदी, जबकि पटना की 4.10 फीसदी हो गई है। राज्य की रिकवरी रेट 98.228 फीसदी है। एम्स में सोमवार को दो नए मरीज भर्ती हुए हैं। यहां अभी 18 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 15 से 85 साल तक के मरीज हैं। एनएमसीएच में भी एक मरीज भर्ती हुआ है। यहां ठीक होने पर दो मरीजों को छुट्टी दी गई। पीएमसीएच में छह का इलाज चल रहा है। यहां छह मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। सोमवार कोरोना संक्रमित दो मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं आईजीआईएमएस में चार मरीज भर्ती हैं।
आपको बता दें कि बिहार में विगत 24 घंटों में 73,915 लोगों की जांच हुई है। अब तक कुल 8,24,394 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में बिहार में कोविड के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2600 है। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 98.23 है।



Leave a Reply