पहला सोमवारी को शिवालयों में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़
भागलपुर (अफरोज अंसारी) : महादेव का सबसे प्रिय सावन महीने का पहला सोमवार को ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। शिवमंदिरों में शिवभक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे । बता दे की भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती प्रखंड सहित बिहार-झारखंड बॉर्डर स्थित शिवालयों पर भक्तों का ताता लगा रहा । 2 वर्ष कोरोनाकाल के बाद इस बार भक्तों ने पहला सोमवारी बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया । तो वही पीरपैंती प्रखंड के बाराहाट-इशीपुर झारखंड स्थित पिरोजपुर शिवालयों में भक्तों ने काफी श्रद्धा सुमन के साथ महादेव की पूजा-अर्चना की ।


ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, तो भोलेनाथ ही इस सृष्टि का संचालन करते हैं। इसीलिए सावन के महीने में भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।











Leave a Reply