Breaking News

15 अगस्त पर सरकार देगी झंडा फहराने का पैसा, जानें..

बिहार सरकार के तरफ से आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर बिहार के सभी 8067 पंचायतों और 111387 वार्डों में 15 अगस्त 2022 को तिरंगा फहराया जाएगा। बिहार सरकार के पंचायती विभाग के तरफ से इस संबंध में सभी जिलाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी बताया कि इस कार्यक्रम का आशय है कि देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आस्था पैदा हो और स्वतः अपने-अपने घरों पर झंडात्तोलन करें।

सम्राट चौधरी ने कहा कि आजादी के 75वें वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत कई तरफ के नये उत्सव का आयोजन किया गया। सभी जिलाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व ही सभी पंचायतों में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर आजादी के विभिन्न पहलुओं एवं स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रकाश डालना है।

पंचायत मुख्यालय में मुखिया एवं वार्ड में वार्ड सदस्य द्वारा ध्वज संहिता 2022 के नियमों का पालन करते हुए सरकारी स्थानों यथा-पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, मनरेगा भवन एवं वार्ड में बने हर घर नल का जल की टंकी पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

पंचायती राज मंत्री ने कहा कि स्थानीय आजीविका संगठनों से विभिन्न आकार यथा 20×30,16×24,6×9 का झंडा क्रय करने का निदेश दिया गया है। प्रत्येक पंचायत एवं वार्डों में ध्वजारोहण के लिए अधिकतम 1000/- (एक हजार) रुपया छठे राज्य वित्त आयोग की सामान्य निधि से किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.