उत्तर बिहार से अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा। ट्रेन दरभंगा से अजमेर के बीच चलेगी। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है। बताया गया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दरभंगा से सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर के रास्ते अजमेर जाएगी। इसके अलावा बताया गया कि इस ट्रेन का ट्रायल बेसिस पर 04 ट्रिप का परिचालन निम्नानुसार किया जाएगा
1. 05537 दरभंगा-अजमेर स्पेशल 20 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से 13.15 बजे खुलकर गुरूवार को 22.05 बजे अजमेर पहूंचेगी ।
2. 05538 अजमेर-दरभंगा स्पेशल 21 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रत्येक गुरूवार को अजमेर से 23.25 बजे खुलकर शनिवार को 06.50 बजे अजमेर पहूंचेगी ।
इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेंणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेंणी के 03, शयनयान श्रेणी के 13 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे ।



Comment here