Breaking News

आज भी हल्की बारिश हाेने के आसार, मानसून…बिहार में 45 दिनों में 194.8 एमएम बारिश ही हुई

मानसून अवधि के 45 दिन खत्म हो चुके हैं। अबतक बिहार में महज 194.8 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 140.8 एमएम कम है। पिछले साल 45 दिनों के अंदर 481 एमएम बारिश हुई थी। उत्तर बिहार में ताे हल्की बारिश हो रही है। लेकिन, दक्षिण बिहार में कुछ ही स्थानों पर हाे रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बिहार के पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर सहित 19 जिलाें और दक्षिण के भागलपुर, नालंदा, नवादा, पटना, गया सहित 13 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। बक्सर, भोजपुर, रोहतास सहित 6 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

इसके साथ ही तापमान में वृद्धि होने की वजह से उमसभरी गर्मी का अहसास होगा। पटना में पांच दिनों के बाद गुरुवार को 9 एमएम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट अाई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को 38 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को 29 डिग्री था। शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।
पहली बार अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ रेखा
मानसून अवधि के दौरान पहली बार ट्रफ रेखा अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके साथ ही पूर्व और दक्षिण-पूर्व हवाएं सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक चल रही हैं, जिसकी गति 10-12 किमी प्रति घंटा है।

मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक बनी ट्रफ रेखा की वजह से झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 19 जुलाई से मौसम में फिर बदलाव होगा जिससे बारिश की सक्रियता दिखाई देगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.