नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना इलाके के एक गांव में शुक्रवार को 7 साल के बच्चे के साथ गांव के मनचले द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । इस मामले में बच्चे के परिजन द्वारा गांव के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है ।
परिजन की मानें तो गुरुवार को बच्चा किसी काम से जा रहा था इसी दौरान दो युवकों ने उसे बहला फुसलाकर एक बगीचा में ले गया जहां दोनों ने जबरन उसके साथ गलत काम किया । बच्चे ने घर आकर इस बात की जानकारी दी ।
इसके बाद गांववालों के साथ परिजन पुलिस के पास गए जहाँ थानाध्यक्ष को पूरी घटना की जानकारी दी । थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर बच्चे का मेडिकल कराया गया है । दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।



Comment here