Breaking NewsDELHI

केस मैनेज करने के लिए रेल थानाध्यक्ष ने लिया घूस:पैसे देने के साथ शख्स ने बनाया वीडियो

खगड़िया में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो मानसी रेल थानाध्यक्ष से जुड़ा हुआ है। गुरूवार से ही मानसी रेल थानाध्यक्ष द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा था। जिस पर कटिहार एसआरपी ने संज्ञान लेते हुए मानसी रेल थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मानसी रेल थानाध्यक्ष भोला सिंह पश्चिमी ठाठा के सरपंच मनोज कुमार से दो हजार रूपये रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

सरंपच से रिश्वत लेने का वीडियो बीते एक साल पुराना है। लेकिन वायरल बीते दो दिनों से हो रहा है। जिसकी जानकारी कटिहार एसआरपी को दी गयी। जिसपर कटिहार एसआरपी संजय भारती ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोला सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। बताया जाता है कि किशनगंज जिले में पदस्थापित एसआई अशोक कुमार को मानसी रेल थानाध्यक्ष का कमान सौंपा गया है।

रिश्वत लेते रेल थानाध्यक्ष।

रिश्वत लेते रेल थानाध्यक्ष।

मालूम हो कि वायरल वीडियो के विषय में पश्चिमी ठाठा के सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि एक वर्ष पूर्व मानसी जंक्शन पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें गांव के एक युवक का सर फट गया था। जिसकी शिकायत रेल थानाध्यक्ष से की गयी थी। शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत में ही समझौता हो गया था।

उसके बावजूद रेल थानाध्यक्ष भोला सिंह ने रुपए दिए जाने का दबाव बनाने लगा अन्यथा केस करने की धमकी देने लगे थे। जिसके बाद गांव के सरंपच के माध्य से आरोपित युवक ने मानसी जंक्शन स्थित रैक प्वाइंट के समीप थानाध्यक्ष को 2 हजार रूपया दिया। जिसका वीडियो आरोपित युवक द्वारा बना लिया गया। इधर, कटिहार एसआरपी संजय भारती ने बताया कि वीडियो वायरल के बाद मानसी रेल थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। बताया कि बरौनी डीएसपी गौरव पांडेय को जांच का निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.