Breaking News

नालंदा में टैंकर पलटा, बहने लगा तेल:रिफाइन से भरा टैंकर सड़क किनारे गिरा

नालंदा के भागन विगहा ओपी इलाके के पचासा गांव के पास रिफाइनरी तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ड्राइवर और खलासी जख्मी हो गए और टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, टैंकर में रिफाइन तेल भरा था जो बहने लगा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। तेल लूटने के लिए होड़ मच गई। जिसे जो मिला, उसमें ही तेल भर घर ले जाने लगे। घटना निर्माणाधीन बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर हुई। हादसे में टैंकर चालक और उपचालक दोनों जख्मी हो गए।

जख्मी चालाक सिकन्दर यादव ने बताया कि बंगाल से टैंकर में रिफाइन तेल भरकर वह पटना की ओर जा रहा था। तभी पचासा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे टेलर ने चकमा दे दिया। इससे टैंकर सड़क से नीचे उतर गया और गाड़ी पलट गई।

सड़क किनारे जमा तेल।

सड़क किनारे जमा तेल।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही भागन विगहा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और तेल लूट रहे ग्रामीणों को मौके से खदेड़ दिया। टैंकर से तेल गिरने के कारण आसपास के खेतों में तेल पूरी तरह से फैल गया। ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित एजेंसी को टैंकर चालक द्वारा सूचना दे दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.