Breaking News

तेजस्वी के भाषण पर JDU का तंज:श्याम बहादुर सिंह बोले- राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी तब पढ़ना भूल जाती थी

बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने भाषण के दौरान कई दफा लड़खड़ाते दिखे। 4 मिनट के इस भाषण में वह काफी तनावपूर्ण दिखाई पड़ रहे थे। अब तेजस्वी यादव के लड़खड़ाहट वाली भाषण पर एनडीए ने चुटकी लेना शुरू कर दिया है।

गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले बड़हरिया के पूर्व जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर चुटकी लेते हुए कहा की उनका पूरा परिवार परिवारबाद में रहता है। रावड़ी देवी भी मुख्यमंत्री रह चुकी है। वह भी पढ़ने लिखने में काफी कमजोर थी। वो भी मंच पर कभी-कभी पढ़ने मैं भूल जाती थी। तेजस्वी यादव भी उन्हीं परिवार से आते है। भाषण के दौरान भूल गए तो क्या हुआ अभी नए हैं उन्हें अभी बहुत चीजें सिखाई जाएगी। बता दे कि विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष के समापन पर तेजस्वी के भाषण के दौरान सबकी नजर उनके अटकने पर गई। लिखित भाषण पढ़ते हुए तेजस्वी यादव कई बार लड़खड़ा रहे थे। शब्दों को ठीक से नहीं पढ़ पा रहे थे।

तेजस्वी को भाषण के लिए चार मिनट मिला था। भाषण के समय नेता प्रतिपक्ष के चेहरे पर तनाव दिखा। अपने भाषण में करीब छह बार लड़खड़ाए। इस दौरान सत्तापक्ष के नेता हंस रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी के सामने भाषण देते समय तेजस्वी काफी नर्वस हो गए थे। तेजस्वी ठीक से अपना भाषण नहीं पढ़ पा रहे थे,इसको लेकर विपक्षी पार्टियों ने तंज कसना शुरू कर दिया है। वहीं इधर जदयू के पूर्व भाजपा विधायक श्याम बहादुर सिंह ने आरसीपी सिंह और रामचंद्र बाबू पर बोलते हुए कहा कि वह अपने आप पार्टी से अलग दूसरे रास्ते पर चल रहे है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें हटाए है न पार्टी से भगाएं हुए है। उनका निश्चित रूप से राज्यसभा का समय पूरा हो गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.