रंगों का पावन पर्व होली अब बस आने ही वाला है और बाजारों में इसकी रौनक देखी जा सकती है। पहले दिन होलिका दहन होता है तो दूसरे दिन रंग खेला जाता है। इस बार होली का मनभावन पर्व 9 मार्च को है। इस दिन शुभ मुहूर्त में होली पूजन के साथ ही होलिका दहन किया जाएगा। वहीं 10 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।
यहां आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जैसे आप दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं और मां आप पर कृपा कर आपको सुख-समृद्धि से मालामाल करती है वैसे ही आप होली पर भी कुछ खास उपाय करके मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

मां लक्ष्मी से अगर आप भी मनचाहा वरदान पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक खास उपाय करना होगा। जी हां, इसके लिए आपको पीली सरसों की जरूरत होगी।माना जाता है कि अगर होलिका दहन के दिन आप पीली सरसों से हवन करते हैं तो आप पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आप पर धन की झमाझम बारिश कर देगी और आपकी सारी सम’स्याएं दूर हो जाएंगी।कहते हैं कि होलिका दहन के समय सभी राशियों के लोग अगर पीली सरसों से हवन करें तो वे वर्षभर प्रसन्न रहेंगे, रो’ग और भ’य दूर होंगे। इसके अलावा सुख-समृद्धि और विजय की भी प्राप्ति होगी।कुछ ऐसे करें ये खास उपाय : इसके लिए ‘रक्षोघ्नि मंत्र सूक्त’ मंत्र को कम से कम 108 बार बोलकर पीली सरसों को होलिका दहन में समर्पित करें। इससे सभी को लाभ होगा।





Leave a Reply