Breaking News

मोतिहारी में नालंदा पुलिस की गाड़ी दुर्घट’नाग्रस्त, 4 घायल:पश्चिम चंपारण से वारंटी को गिरफ्तार कर वापस लौट रही थी

मोतिहारी के पिपराकोठी में ओबर ब्रिज पर गलत लेन से जा रही कार को ट्रक ने ठोकर मार दी। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचना नालंदा जिले के थरहरी थाना के पुलिस के रूप में हुआ है।

बताया जा रहा है कि नालंदा जिला के थरहरी पुलिस पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना से एक महिला को गिरफ्तार करने आई थी। उसी महिला को गिरफ्तार कर एनएच 28 पिपराकोठी के रास्ते नालंदा जा रही थी। इसी बीच ओबर ब्रिज पास बने ओवर ब्रिज पर चढ़ गया। इस दौरान मुजफ्फरपुर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसमें गिरफ्तार महिला सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गया। घटना की जानकरी मिलने के बाद मौके पर पहुची पिपरा कोठी पुलिस सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल पुलिस कर्मी।

घायल पुलिस कर्मी।

घायलों में एसआई आजवर लाल, ड्राइबर सुधीर कुमार, महिला कांस्टेबल और गिरफ्तार महिला शामिल है। सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

बता दें कि पिपरा कोठी के पास बने सिंगल ओबर ब्रिज में केवल मुजफ्फरपुर से आने वाली गाड़ी ही ओबर ब्रिज हो कर पार करती हैं, जबकि मोतिहारी से जाने के दौरान ओबर ब्रिज के बाएं साइड नीचे के रास्ते जाना हैं, लेकिन एनएचआई के द्वारा किसी प्रकार का बोर्ड या चिन्ह नहीं लगाया गया है कि आपको कैसे जाना है। जिसके वहज से आये दी यहां घटना होती रहती है और एनएचआई चुपचाप तमाशा देख रही हैं। इसको।लेकर कई बार पिपरा कोठी थाना द्वारा आवेदन भी दिया गया, लेकिन इन ओर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.